भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार और घोटाला एक बड़ी समस्या बन गया हैं जिसने देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। जिसके परिणाम स्वरुप महंगाई आज चरमसीमा पर है और इस वजह से आम जनता त्रस्त है। भारतीय राजनीति में भी इस समस्या का समाधान निकालने के लिए कई प्रयास हो रहे है।
आम आदमी पार्टी का पहल सर्वप्रथम है, जो भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ अपनी आवाज उठाती है और इन समस्याओं को उजागर करने का प्रयास करती है। अगर हमे भ्रस्टाचार और घोटाले मुक्त भारत का निर्माण करना है तो हमे इस संघर्ष में आम आदमी पार्टी से साथ कदम मिलाके चलना होगा।
भाजपा सरकार द्वारा किया गया 11 लाख करोड़ रुपये का घोटाला
जनता को अँधेरे में रख के भारतीय जनता पार्टी के 9 साल के सारे घोटाले CAG के एक रिपोर्ट ने जनता के सामने उजागर कर दिया है। मोदी सरकार के विकास के नाम पर किए जा रहे घोटालों की बात करें तो सबसे पहले उदाहरण में, Dwarka Expressway के मामले का जिक्र किया गया है। CAG की रिपोर्ट के अनुसार, इस परियोजना के लिए 18 करोड़ रुपये प्रति किमी की जगह 250 करोड़ रुपये प्रति किमी का खर्च किया गया। इसके अलावा, आयुष्मान घोटाला जिसमें तीन मोबाइल नंबर से 10 लाख लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ, भारतमाला प्रोजेक्ट और अयोध्या में हुए घोटाले भी इसका हिस्सा है। आज इन सब घोटालो का खामियाजा आम जनता टैक्स के ऊपर टैक्स देकर चुका रही है।
CAG द्वारा रिपोर्टेड मोदी सरकार के घोटाले
मोदी जी की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर वोट और फिर संलिप्तता
वर्ष 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी खुद भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के नारे के साथ सत्ता में आयी थी, वही आज अपने संगठन के अंदर हो रहे घोटालों के मामलों में फंस गई है। मोदी सरकार ने न केवल भ्रष्टाचार को मान्यता दी है अपितु इनमें बड़े मामलों में संलिप्त भी है जिसका जिक्र जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मालिक जी भी कर चुके हैं। आमतौर पर जनता की उम्मीदें उनसे ऊंची थी, लेकिन वे अब तक घोटालों की जांच के लिए सख्त कदम नहीं उठा पाए हैं।
मोदी जी को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि वे जिस पद पर हैं तो उनका दायित्व है की देश के सभी नागरिकों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएं। आज हमारे भारत को ऐसे नेताओ की आवश्यकता है जो वास्तविकता की पहचान कर सकें और देश में हो रहे घोटालों से मुक्ति दिला सके।
आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष
आज भारत के राजनीति में उच्च स्तर के सुधार की ज़रूरत है जिसमें मुफ्त उच्च स्तरीय शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य व्यवस्था की बात हो। आम आदमी पार्टी के संस्थापक श्री केजरीवाल जी के नेतृत्व में AAP देश में नई तरह की राजनीति कर रही है।
भ्रष्टाचार मुक्त होने से राज्य किस तरह बदल सकता है उसका उचित उदाहरण है दिल्ली। दिल्ली की जनता ने सर्वप्रथम आम आदमी पार्टी को स्वीकार किया और भारी मतों से श्री अरविन्द केजरीवाल जी को जीतकर मुख्यमंत्री बनाया। आज दिल्ली का हर सरकारी स्कूल इस स्तर का बन गया है की गरीब ही नहीं अमीरों के बच्चे भी सरकारी स्कूलों में पढ़ने आ रहे हैं।
स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के क्रम में जगह जगह मोहल्ला क्लिनिक की स्थापना की गयी है जिसमें डॉक्टर द्वारा मरीज को देखना और दवा दोनों मुफ्त है। आम जनता को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिल रही है, महिलाओं को दिल्ली की बसों में यात्रा निशुल्क है। यह सब संभव तभी हो पाया जब आम आदमी पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया।
उत्तर प्रदेश हो या देश का कोई भी राज्य सभी का विकास इसी तरह पर हो सकता है यदि राज्य सरकारें भ्रष्टाचार को छोड़कर आम जनता के लिए काम करें तो। हाल ही के MCD चुनाव में दिल्ली की जनता ने भाजपा के सरकार को हटाकर आम आदमी पार्टी को मौका दिया जिसके बाद दिन प्रतिदिन दिल्ली में सफाई अभियान चालू है।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का इन घोटालों के खिलाफ संघर्ष
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता निडर और जुझारू हैं जो किसी भी मुश्किल परिस्थिति में पार्टी के साथ खड़े रहते है। माननीय संजय सिंह जी के निर्देशानुसार इन महाघोटालों के खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन किया गया जिसमें लखनऊ का प्रदर्शन मुख्य रहा। कड़ी बरसात और पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के बावजूद सभी साथी सरकार के खिलाफ डटे रहे। शांति पूर्वक आगे बढ़ने पर तानाशाही उत्तर प्रदेश की सरकार ने पुलिस बल का प्रयोग कराया और सभी साथियों को गिरफ्तार करा दिया।
अंततः आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष श्री पं शेखर दीक्षित जी ने राष्ट्रपति जी को इस मामले में संज्ञान लेने से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा।
निष्कर्ष
भ्रष्टाचार और घोटाले किसी भी देश के प्रगति के लिए हानिकारक होता है, यह एक ऐसा दीमक है जो देश को अंदर से खोखला करता है। जिसके परिणाम स्वरुप उस देश की आज जनता पूरी तरह से प्रभावित होती है। आज हमारा भारत कुछ ऐसे ही दौर से गुजर रहा है। जहा भारत में आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार और घोटालो को जनता के सामने उजागर करने में हमेशा परस्पर रहती है। आज भारत को ऐसे शिक्षित और ईमानदार नेताओ की आवश्यकता है जो देश सुनहरे भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाये।